कैंट में नया पासपोर्ट ऑफिस तैयार
90 से बढ़कर 270 हो जाएगी आवेदकों के प्रतिदिन अप्वाइंटमेंट की संख्या
प्रधान डाकघर परिसर में दो से बढ़ाकर छह हो जाएंगे काउंटर
मेरठ। कैंट स्थित प्रधान डाकघर परिसर में पासपोर्ट का नया ऑफिस बनकर तैयार हो गया है। इसमें सिविल वर्क यानी कंस्ट्रक्शन संबंधित कार्य पूर्ण हो गए हैं।पासपोर्ट आफिस में नेटवर्किंग, कंप्यूटर तकनीकी, साफ्टवेयर, डेटा सेंटर व आइटी बुनियादी ढांचे से संबंधित सभी कार्यों का संचालन करने वाली टीसीएस (टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज)ने नये ऑफिस का निरीक्षण किया है। जल्द ही कंप्यूटर नेटवर्किंग, सर्वर व साफ्टवेयर संबंधित कार्य किए जाएंगे।
कैंट स्थित प्रधान डाकघर परिसर में संचालित पासपोर्ट आफिस की मुख्य भवन में शिफ्ट करते हुए विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन आवेदकों के दस एप्वाइंटमेंट लिए जाते हैं, इन्हें बढ़ाकर 270 कर दिया जाएगा। अब यहां छह काउंटर संचालित होंगे। इसके वाहर लंबी गैलरी की आवेदकों के लिए प्रतीक्षालय के रूप में उपयोग में लाया जाएगा। पासपोर्ट आफिस के विस्तारीकरण से आवेदक को मिलनेवाली वेटिंग टाइम में कमी आएगी वर्तमान में यह वेटिंग दी माह की चल रही है. शुक्रवार की मेरठ पासपोर्ट आफिस में अप्वाइंटमेंट के लिए 14 जुलाई की स्लाट उपलब्ध थी।
आखिर कब मिलेगी तत्काल पासपोर्ट की सुविधा
मेरठ में पीओपीएसके (घोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र) की सेवाए जरूर मिल रही है। लेकिन तत्काल में यदि पासपोर्ट बनवाना है तो यह सेवा उपलब्ध नहीं है। इसके लिए अभी भी गाजियाबाद ही जाना पड़ता है। 23 फरवरी 2018 को कैट स्थित प्रधान डाकघर परिसर में पीओपीएसके का शुभारंभ किया गया था।
आबुलेन निवासी विशाल शर्मा का कहना है कि उन्हें तत्काल पासपोर्ट के लिए गाजियाबाद जाना पड़ा, जबकि यह कार्य अपने ही शहर में होता तो समय की काफी बचत होती। नमो भारत व मेरठ मेट्री वाले शहर में तत्काल की सेवा न मिलना चितनीय है।


No comments:
Post a Comment