15 मई से 30 जून तक पी.वी.वी.एन.एल द्वारा स्मार्ट प्रीपेड मीटर मेगा कैम्पों का आयोजन 

 ऐसे उपभोक्ता जिनका मोबाइल नंम्बर  अपडेट नही है अथवा गलत दर्ज है  कैम्प मे पहुँचकर अपना सही मोबाइल नं. अपडेट कराऐं

 उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप एवं स्मार्ट मीटर उपयोग संबंधी जानकारी भी दी जाऐगी

मेरठ । पी.वी.वी.एन.एल द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं संतोषजनक समाधान हेतु विशेष मेगा कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प 15 मई से 30 जून तक स्थान अधिशासी अभियन्ता एवं उपखण्ड अधिकारी कार्यालयों पर प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से साय 5:00 बजे तक आयोजित किए जाऐगें। कैम्पों में स्मार्ट मीटर से संबंधित विभिन्न सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाऐगी।

कैम्पों में स्मार्ट मीटर संबधी शिकायतों का निस्तारण, गलत बिल संशोधन / बिल रिवीजन, 1912 शिकायत पंजीकरण एवं समाधान, मोबाइल नम्बर अपडेट सुविधा तथा यूपीपीसीएल स्मार्ट ऍप सबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाऐगी। इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग, लाभ एवं जागरूकता संबंधी सहायता भी प्रदान की जाऐगी। इस संबंध मे उपभोक्ताओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या मे कैम्पों में पहुँचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएँ। पश्चिमांचल डिस्कांम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा, त्वरित समाधान एवं पारदर्शी विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराना है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts