10 मई से शुरूहोगा नौचंदी मेला 

एसपी सिटी बोले- पुलिस का रहेगा सख्त पहरा, छेड़छाड़ करने वाले नहीं बख्शे जाएंगे

 सीडीओ ने किया नौंचदी मेले का निरीक्षण 

 मेरठ। मेरठ का ऐतिहासिक नौचंदी मेला 10 मई से शुरू होगा। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। मंगलवार शाम एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले और सीडीओ नूपुर गोयल ने नौचंदी ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेले में लगाए जा रहे झूलों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों, ठेकेदारों और व्यापारियों से भी बातचीत की। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले में सुरक्षा और सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।



एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि नौचंदी मेला इस बार पूरी तरह पुलिस की निगरानी में रहेगा। मेले में भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति मेले में छेड़छाड़ करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

प्रशासन की इस सख्ती से यह स्पष्ट है कि इस बार मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी, ताकि आम जनता बिना किसी डर के मेले का आनंद ले सके।

सीडीओ नूपुर गोयल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित समूहों को बुलाया गया था। उनसे मेले की व्यवस्थाओं को पूरा करने की समय-सीमा के बारे में जानकारी ली गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts