मेरठ में 101 रुपये पार कर गया पेट्रोल

डीजल के रेट बढ़ने से  खेती और उद्योगों पर असर डालेगा डीजल

परिवहन लागत बढ़ने से किराया बढ़ने की संभावना जता रहे लोग

असर सीधे आम लोगों के बजट और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा

 मेरठ। अमेरिका -ईरान में चले युद्ध के बाद  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते कुछ दिनों में तेल कंपनियों द्वारा कई बार दाम बढ़ाए जाने का असर अब मेरठ की सड़कों से लेकर खेती, उद्योगों और बाजार तक साफ दिखाई देने लगा है। दस दिन में चार बार पेट्रोल -डीजल पर रेट बढ़ गये है। असर अब सीधे आम लोगों के बजट और रोजमर्रा की जरूरतों पर दिखाई देने लगा है

पश्चिम एशिया में हालात ठीक न होने से भारत में ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद मेरठ में पेट्रोल करीब 99 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 101.61 रुपये हो गए हैं। वहीं डीजल 95.10 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। मई महीने में डीजल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे आम लोगों के बजट और रोजमर्रा की जरूरतों पर दिखाई देने लगा है। ताजा बढ़ोतरी के बाद वाहन चालकों में नाराजगी है। 

ईंधन महंगा होने का सीधा असर परिवहन व्यवस्था पर पड़ रहा है। शहर में ऑटो व माल ढुलाई से जुड़े वाहनों का किराया बढ़ने की संभावना है। उधर बिजली की किल्लत से डीजल के भरोसे किसान और उद्यमी हैं, इन पर भी असर पड़ सकता है। लोगों को इस बात की चिंता सताने लगी है। आखिरकार पेट्रोल -डीजल व सीएनजी के दाम कम तक बढे़गे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts