ड्यूटी के दौरान शराब पीने पर दारोगा सस्पेंड, जांच के आदेश
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय की सख्ती लगातार जारी है। ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप में परतापुर थाने में तैनात दारोगा मुकेश पचौरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) ब्रह्मपुरी को सौंपी गई है।
जानकारी के अनुसार, एसएसपी को शिकायत मिली थी कि दारोगा मुकेश पचौरी ड्यूटी के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में पाए गए और उनका आमजन के प्रति व्यवहार भी अनुचित था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने थाना प्रभारी अजय शुक्ला से रिपोर्ट तलब की।
थाना प्रभारी द्वारा दी गई रिपोर्ट में ड्यूटी के दौरान शराब सेवन की पुष्टि होने पर एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दारोगा मुकेश पचौरी को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए विभाग में अनुशासन बनाए रखने और कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।मामले की विस्तृत जांच सीओ ब्रह्मपुरी द्वारा की जाएगी।


No comments:
Post a Comment