अंतिम रूप से प्रकाशित हुई मतदाता सूची,जनसामान्य करें अवलोकन – जिला निर्वाचन अधिकारी
एनआईसी सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी
मेरठ। शुक्रवार को आखिरकार अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गयी। सात विधान सभाओं में कुल 21,93,637 मतदाता है । सबसे अधिक मतदाता मेरठ दक्षिण में 3,91,738 और सबसे कम मेरठ शहर में 2,55,238 मतदाता है । जिन्हें मतदाता सूची में शामिल किया गया हे।
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी डा. वी.के. सिंह ने बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को किया गया।
अंतिम प्रकाशन जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय में, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसील) कार्यालयों में तथा प्रत्येक पदाभिहीत स्थलों (मतदान केन्द्रों) एवं मतदेय स्थलों पर संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा किया गया। उक्त मतदेय स्थलों पर अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची जनसामान्य के अवलोकन हेतु उपलब्ध है।
एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गई।
जनपद में अंतिम प्रकाशन के दौरान विधानसभा वार मतदाताओं का विवरण इस प्रकार है।
43-सिवालखास:
मतदेय स्थल 390, पुरुष 1,64,445, महिला 1,32,023, अन्य 17, कुल 2,96,485
44-सरधना:
मतदेय स्थल 420, पुरुष 1,69,421, महिला 1,38,370, अन्य 26, कुल 3,07,817
45-हस्तिनापुर (अ.जा.):
मतदेय स्थल 397, पुरुष 1,67,166, महिला 1,36,167, अन्य 18, कुल 3,03,351
46-किठौर:
मतदेय स्थल 413, पुरुष 1,77,334, महिला 1,45,419, अन्य 16, कुल 3,22,769
47-मेरठ कैंट:
मतदेय स्थल 474, पुरुष 1,68,286, महिला 1,47,921, अन्य 32, कुल 3,16,239
48-मेरठ:
मतदेय स्थल 342, पुरुष 1,38,596, महिला 1,16,627, अन्य 15, कुल 2,55,238
49-मेरठ दक्षिण:
मतदेय स्थल 545, पुरुष 2,11,623, महिला 1,80,095, अन्य 20, कुल 3,91,738
जनपद का कुल विवरण:
मतदेय स्थल – 2,981
पुरुष – 11,96,871
महिला – 9,96,622
अन्य – 144
कुल मतदाता – 21,93,637
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनसामान्य को सूचित किया कि वे 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची का अवलोकन संबंधित मतदेय स्थलों पर कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट http://meerut.nic.in� पर भी उपलब्ध है, जहां जाकर मतदाता अपना नाम सूची में देख सकते हैं।




No comments:
Post a Comment