के. एल इंटरनेशनल स्कल में अबैकस लर्निंग ओरिएंटेशन सत्र का किया गया आयोजन
मेरठ। के एल इंटरनेशनल स्कूल में में बच्चों में मानसिक गणितीय कौशल (Mental Math Skills) विकसित करने और गणना की गति व सटीकता बढ़ाने के लिए AVAS (ABACUS & VEDIC ARITHMETICS STUDY) द्वारा LKG, UKG व जूनियर विंग के छात्रों व उनके अभिभावकों के लिए एक अबैकस लर्निंग ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'अबैकस' (Abacus) सीखने की अवधारणा और इसके महत्व से अभिभावकों को परिचित कराना था।सत्र की मुख्य वक्ता मिस कनिका चावला (सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर) तथा मिस कृतिका शर्मा (रीजनल कोऑर्डिनेटर) ने बताया कि कैसे अबैकस बच्चों की गणितीय क्षमताओं को निखारता है तथा इसके नियमित अभ्यास से बच्चों में एकाग्रता बढ़ती है तथा याददाश्त मजबूत होती है जिससे समग्र संज्ञानात्मक विकास (Cognitive Development) को बढ़ावा मिलता है।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने अभिभावकों को प्रोग्राम के व्यावहारिक पहलुओं के बारे में बताते हुए कहा कि स्कूल द्वारा छात्रों को विशेष रूप से डिजाइन की गई 'अबैकस किट' भी प्रदान की जाएगी, ताकि वे घर पर भी सुचारू रूप से इसका अभ्यास कर सकें।

No comments:
Post a Comment