रीमाउंट वेटनरी कोर में यंग आफिसर्स की पीपिंग सेरेमनी सम्पन्न
 
 मेरठ। रीमाउंट वेटनरी कोर में एक भव्य एंव गरिमामयी पीपिंग सेरेमनी का आयोजन गुरूवार को किया गया। जिसमें यंग ऑफिसर्स को 16 सप्ताह की बेसिक ट्रेनिंग सफलतापूर्वक करने के उपरांत आधिकारिक रूप से उनका रैंक प्रदान किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मेजर जनरल लक्ष्मी कांत मडेवार ,कमाडेंट आरवीसी सैंटर एवं कॉलेज और उनकी पत्नी डा. वैशाली मडेवार प्रेसीडेंट एफडब्लयूओ आरवीसी सैंटर एवं कॉलेज तथा युवा अधिकारियों के माता -पिता द्वारा उनके कंधों पर रैंक लगाकर उन्हें सम्मानित किया। 


यह समारोह गर्व , अनुशासन और भावनाओं से परिपूर्ण रहा। जहां परिवार जनों की उपस्थिति ने इस विशेष क्षण को और भी यादगार बना दिया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने सैन्य जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे कि अनुशासन नेतृत्व ,तकनीकी दक्षता एवं शारीरिक क्षमता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन नव नियुक्त अधिकारियों में कुछ ऐसे भी शामिल है जो पूर्व में पीएचडी कर रहे थे। परन्तु देश सेवा के प्रति और समर्पण से सभी का गौरव  बढ़ाया ।
पीपिंग समारोह के अंत में  उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सभी यंग आफिसर्स  को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी। यह आयोजन भारतीय सेना की समृद्व परमपराओं ,मूल्यों एंव  राष्ट्र सेवा के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts