नुक्कड़ नाटकों में गूंजी नारी शक्ति, छात्राओं के संदेश ने जगाई नई चेतना

-- कृषि विश्वविद्यालय में एनएसएस इकाइयों का प्रेरक आयोजन, स्त्री गरिमा टीम रही अव्वल

मेरठ। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई 1 एवं 2 के तत्वावधान में नारी शक्ति  विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों तथा सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के बीच नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने अपने सशक्त अभिनय के माध्यम से महिलाओं के सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता जैसे मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

इस दौरान गूंजा स्लोगन 

हाथ थामिए, ये उड़ान भरेंगे, भीख मत दीजिए, कल यही देश का सम्मान बनेंगे ने दर्शकों को भावुक कर सकारात्मक संदेश दिया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के डीन डॉ. रविन्द्र कुमार सहित डॉ. आर. एस. सेंगर, डॉ. निलेश कपूर, डॉ. पंकज चौहान, डॉ. आकाश तोमर व डॉ. बुद्धयश गौतम मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए नारी सशक्तिकरण के महत्व पर अपने विचार रखे और समाज में महिलाओं की बराबरी की भागीदारी को आवश्यक बताया।

प्रतियोगिता में स्त्री गरिमा टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम की सदस्य अनुकृति, पल्लवी, तृप्ति, अग्रिमा, लेकांक्षा व शानवी ने अपनी दमदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts