डी ए वी  हापुड़ में बैसाखी तथा अम्बेडकर जयंती  का आयोजन 

हापुड़। डीए वी विद्यालय में बैसाखी का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रार्थना सभा का प्रारम्भ सविधान के निर्माता महान विभूति  भीम राय अम्बेडकर जी जन्मोत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. विनीत त्यागी जी ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि आज हम अपने संविधान व अपने देश को अपने ही नियमों के अनुसार केवल उनके अथक परिश्रम के कारण ही कर पाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बैसाखी के त्योहार के विषय में भी बताया।

बैसाखी भारत का एक प्रमुख और पवित्र त्योहार है, जिसे विशेष रूप से पंजाब और उत्तरी भारत में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार हर वर्ष 13 या 14 अप्रैल को मनाया जाता है और नई फसल के आगमन की खुशी में किसानों द्वारा मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है।बैसाखी का धार्मिक महत्व भी बहुत अधिक है। सिख धर्म के लिए यह दिन विशेष इसलिए है क्योंकि 1699 ई. में इसी दिन गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। किसान अपनी फसल की कटाई पूरी होने पर भगवान का धन्यवाद करते हैं। बैसाखी न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह परिश्रम, एकता और खुशहाली का संदेश भी देता है। यह त्योहार हमें सिखाता है कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है और हमें प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए।

इस अवसर ओर कक्षा नर्सरी से कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चे साक्षात खेतों में काम करते कृषक का रूप धारण किए हुए थे। पंजाबी लोक गीतों पर सभी झूमने लगे। सच है ये त्योहार ही तो हमे हमारी संस्कृति से रूबरू कराते हैं जिसे बच्त्वेचे भूलते जा रहे हैं लेकिन हमारे विद्यालय का हर एक कार्यक्रम हमें इनसे जोड़कर रखता है

No comments:

Post a Comment

Popular Posts