चौधरी चरण सिंह विवि में ‘मटेरियल लिटरेसी वर्कशॉप’ का सफल आयोजन

मेरठ। सीसीएसयू  के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा “मटेरियल लिटरेसी वर्कशॉप” का आयोजन किया गया। यह जिसमें शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक के रूप में कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्रालय (MoE) की जॉइंट डायरेक्टर, (PM-USHA) अवनि गुप्ता पिठिया ने कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में मटेरियल लिटरेसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में सामग्री विज्ञान नवाचार और सतत विकास का आधार बन चुका है।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. आर.के. सोनी ने की, जबकि सह- संरक्षक के रूप में प्रो. हरे कृष्णा एवं प्रो. बीर पाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रो. अनुज कुमार (कोऑर्डिनेटर, PM-USHA) ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक डॉ. नाजिया तरन्नुम द्वारा किया गया तथा आयोजन सचिव डॉ. मीनू तेवतिया एवं संयुक्त सचिव डॉ. निखिल कुमार ने आयोजन को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को विभिन्न नवीन सामग्रियों, उनके गुणों, उपयोगों तथा सतत विकास में उनकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, मटेरियल लाइब्रेरी की अवधारणा और उसके व्यावहारिक उपयोगों पर भी चर्चा की गई।अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया और इस प्रकार यह कार्यशाला ज्ञानवर्धक एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts