मेरठ प्रीमियर लीग में दिख  रहा रोमांच 

 मेरठ। आईआईएमटी के फुटबॉल मैदान में चल रही   मेरठ प्रीमियर लीग के तीसरे दिन अजैक्स फुटबॉल क्लब और इंटरनेशनल फुटबॉल अकादमी के बीच एक बेहद रोमांचक और जोरदार मुकाबला खेला गया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और मुकाबला काफी कड़ा रहा।

मैच का पहला और महत्वपूर्ण गोल आसिफ ने 20वें मिनट में शानदार हेडर के जरिए किया, जिसने मैच का रुख बदल दिया। इंटरनेशनल मेरठ की टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और पूरे मैच में कड़ी टक्कर दी, जिससे मुकाबला अंत तक रोमांचक बना रहा। मैच के मुख्य अतिथि के रूप में अनुज कनौजिया  उपस्थित रहे। उनके साथ जिला सचिव ललित पंत भी मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts