हर दिन पृथ्वी दिवस, पृथ्वी को रखें हरा भरा और स्वच्छ

 मेरठ। बुधवार को बहरानपुर स्थित न्यू डिवाइन पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया।   विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता प्रमुख रही।

 कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक अनुराग कुमार और प्रधानाचार्य शालू गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। विद्यार्थियों ने सुंदर एवं प्रेरणादायक पोस्टरों के माध्यम से पृथ्वी संरक्षण का संदेश दिया।प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस के महत्व के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर पृथ्वी की रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प  लिया।विद्यालय के निदेशक अनुराग  एवं प्रधानाचार्या शालू गुप्ता  ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पृथ्वी के महत्व तथा उसके संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन  पृथ्वी दिवस है। हम सबको एक साथ मिलकर इसे स्वच्छ और हरा-भरा रखना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts