लाला श्रीराम जयंती टूर्नामेंट नंगलामल शुगर कॉम्प्लेक्स टेक्निकल ने जीता 



 मेरठ।  हनी क्रिकेट ग्राउंड भटीपुरा गढ़ रोड़ मेरठ में चल रहे लाला श्रीराम जयंती के उपलक्ष्य में टूर्नामेंट के फाइनल मैच  नंगलामल सुगर कॉम्प्लेक्स (टेक्निकल) व नंगलामल शुगर कॉम्प्लेक्स (कैन) के बीच खेला गया जिसमें नंगलामल शुगर कॉम्प्लेक्स टेक्निकल ने नंगलामल शुगर कॉम्प्लेक्स कैन को 88 रनो से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

 टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टेक्निकल  ने 15 ओवर में 1 विकेट  के नुकसान पर 179 रन बनाए। जिसमें हरजीत ने शानदार 116 रन व सुनील ने 26 रन बनाए। वही बल्लेबाजी करने उतरी नंगलामल शुगर कॉम्प्लेक्स कैन की टीम 12 ओवर में ही 91 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें जीतेंद्र ने 17 रन बनाए। वही गेंदबाजी में नंगलामल शुगर कॉम्प्लेक्स टेक्निकल की तरफ से सुनील ने 4 विकेट , हरजीत व शैलेंद्र ने 2-2 विकेट लिए । दीपक सिद्धू ने बताया कि मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज हरजीत को मुख्य अतिथि श्री वी आई डी शर्मा (यूनिट हेड) जी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हनी काजला, एल डी शर्मा (कैन हेड) नितेंद्र पुनिया (एच आर हेड) रोहित कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, विवेक कुमार (कैन डिपार्टमेंट) हर्षित जी एच आर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts