के वी डोगरा लाईन में बच्चों पर मधु मक्खी का हमला, मची अफरातफरी
गेम पीरियड के दौरान मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। 20 से 30 बच्चों को काटा
मेरठ ।केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइन में सोमवार को गेम पीरियड के दौरान मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। 20 से 30 बच्चों को काटा गया, लेकिन सभी की स्थिति सामान्य है। स्कूल प्रशासन ने बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया और अभिभावकों को सूचित किया। बच्चों को सतर्क रहने के लिए कहा गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइन में गेम पीरियड के दौरान मधु मक्खी का झुंड स्कूल के ऊपर से गुजर था तभी किसी छात्र ने मधु मक्खी के झुंड पर पत्थर मार दिया। पत्थर लगते ही मधु मक्खी का झुंड स्कूल की मुड़ा।
उन्होंने छात्रों पर हमला कर दिया जिसमें करीब 20 से 30 बच्चों मधुमक्खियों का शिकार हुए। घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने प्रभावित बच्चों को प्राथमिक उपचार दिलवाया और अभिभावकों को सूचना दी। विद्यालय के प्राचार्य सुचित्र कुमार सक्सेना ने बताया कि गेम पीरियड के दौरान मधुमक्खियों का एक झुंड वहां से गुजर रहा था। इसी बीच किसी बच्चे द्वारा उस झुंड पर डला फेंक दिया गया। जिसके बाद मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और बच्चों पर हमला कर दिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है।
मधु मक्खी के हमले से बचने के चक्कर कई छात्र चोटिल
जिस समय मधु के झुंड हमला अधिकतर छात्र खेल रहे थे।अचानक हमले से बचने के लिए छिपने के लिए भागे इस चक्कर कई छात्र घायल हो गए
बोले आधिकारी
स्कूल के प्रधानाचार्य एस के सक्सेना ने बताया कि सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उन्हें आवश्यक उपचार देकर घर भेज दिया गया। घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बच्चों को सतर्क रहने के लिए कहा गया।


No comments:
Post a Comment