बैंड-बाजे-ढोल-नगाड़े से स्वागत वाली बेटी की जान को खतरा ? 

ट्रॉलिंग के बीच रिटायर्ड जज की सीएम योगी से गुहार

 बेटी की रेकी करने का लगाया आरोप,तलाक के पीछे की वजह बताई प्रिनिता के परिवार ने.

मेरठ । तलाक के बाद बेटी को बैंड-बाजे के साथ घर में लाने वाले रिटायर्ड जज ज्ञानेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी माधवी ने शनिवार को बेटी प्रिनिता के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने आर्मी ऑफिसर दामाद और उनके परिवार वालों से बेटी की जान को खतरा बताया है। साथ ही ये भी कहा है कि जालंधर में उनकी बेटी और उनके साथ मारपीट की गई। इसके साथ ही प्रिनिता के परिवार ने सीएम योगी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

मीडिया से बातचीत करते उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को प्रताड़ित किया गया। प्रिनिता के माता-पिता ने कहा है कि उनकी बेटी को जान का खतरा है। कहा कि, बेटी तलाक से पहले जब जालंधर में थी, वहां बेरहमी से उनके सामने उसके साथ मारपीट की गई थी। रिटायर्ड जज ज्ञानेंद्र शर्मा ने कहा कि परिवार को जान का खतरा है। बताया कि उनकी बेटी जहां जहां भी जाती है, उसकी रेकी की जाती है।

प्रिनिता के पिता ने बेटी की जान को खतरा बताया

कहा कि वे ये नहीं चाहते कि मीडिया में बार-बार आएं. अपनी बेटी को स्ट्रेस से निकालने के लिए प्रयास कर रहे थे, लेकिन इसके लिए उन्हें न जाने क्या-क्या कहा गया, भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया गया. तरह-तरह से लांछन लगाए गए कहा उनकी बेटी को लोग ट्रोल कर रहे हैं, इससे वे नहीं घबराते, लेकिन बेटी गलत नहीं थी. जो आरोप उनकी बेटी पर लगाए गए हैं, वह उसकी डिग्निटी के खिलाफ हैं. इसके लिए हाईकोर्ट जाएंगे. जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

प्रिनिता की मां ने सीएम योगी से लगाई गुहार

कहा कि ये बात सही है कि गाड़ी मेरठ में है। वे हमारे बच्चे का सारा सामान को दे जाएं और गाड़ी ले जाएं। पिता ज्ञानेंद्र शर्मा ने कहा कि वह अपनी बेटी के पास जालंधर गए थे। वहां आर्मी मेस में उनके साथ मारपीट की गई। वहां और भी कहीं लोग मौजूद थे। उन्होंने इस मामले में तब मुकदमा भी दर्ज कराया था। हालांकि इसे भूलकर पनी बेटी के रिश्ते को बचाना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मां-पिता के साथ प्रिनिता

रिटायर्ड जज ने कहा कि उन्होंने 21 मीडिया पर्सन को डिफेमेशन का नोटिस दिया है। प्रिनिता के पति, सास और ससुर को भी नोटिस भेजा है। जिस सोफे पर बैठकर जालंधर में उनकी बेटी के ससुराल पक्ष के लोग वीडियो बना रहे हैं, वह भी उन्हीं का दिया हुआ है। लगभग दस लाख का सामान लगभग उन्होंने दिया था, लेकिन वे यही मानते हैं कि ये उन्होंने अपनी बेटी के लिए दिया है।

प्रिनिता के पिता ने कहा कि बेटी के ससुराल वालों की उनके बेटे की मौत के बाद प्रॉपर्टी पर नजर थी। दूसरी ओर प्रिनिता की मां माधवी का कहना है कि उन्हें अपनी जान का खतरा है, बेटी की जान का खतरा है। अगर उनकी बेटी के साथ कुछ होता है तो इसके लिए पूरी तरह से उनकी बेटी के ससुराल पक्ष वाले जिम्मेदार होंगे। कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हैं कि एक बेटी को अपमानित किया गया। तलाक के बाद हम लोग रिश्ता क्यों टूटा, इस विषय पर कुछ नहीं बोल रहे, लेकिन प्रिनिता के पति और उसके ससुराल वाले तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं, जिसको लेकर उनके पास हर उनके सवाल के जवाब में साक्ष्य भी हैं। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts