दांतों के प्रति लोगों को किया जागरूक
मेरठ। मेडिकल कॉलेज मेरठ के द्वारा निःशुल्क दंत स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम का राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. अनामिका शर्मा ने किया, जिन्होंने विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों को मौखिक स्वच्छता के महत्व, सही तरीके से ब्रश करने की विधि तथा अधिक मीठा खाने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में सरल एवं प्रभावी तरीके से जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. तनीषा द्वारा भी एक संक्षिप्त स्वास्थ्य वार्ता दी गई, जिसमें बच्चों को स्वस्थ दांतों के लिए आवश्यक आदतों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 3 से 9 तक के बच्चों का निःशुल्क दंत परीक्षण किया गया, जिसे डॉ. अनामिका शर्मा, डॉ. तनीषा, डॉ. अक्षित, सिस्टर मुनमुन, रेनू एवं प्रशांत की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह कार्यक्रम बच्चों में मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।


No comments:
Post a Comment