फलावदा अंतर्गत सनौता गांव में दिखा तेंदुआ
मेरठ।फलावदा थाना अंतर्गत सनौता गांव क़ब्रस्तान में शाम के समय तेंदुआ दिखाई दिया। जिससे गांव में दहशत का माहौल है।
गांव के एक व्यक्ति का आज देहांत हो गया था तो कब्रस्तान में कब्र की खुदाई चल रही थी कब्र खोदने वालों ने वहीँ पास की झड़ी में तेंदुए को देखा और वीडियो बनायीं।
राष्ट्रीयलोकदल(अल्पसंख्यकप्रकोष्ठ) प्रदेश महासचिव(संगठन)/प्रदेश प्रवक्ता आतिर रिज़वी ने जानकारी मिलते ही तुरंत थाना पुलिस एवं ज़िला वन अधिकारी और रेंजर को अवगत कराया।क्षेत्राधिकार तथा थाना प्रभारी ब्रह्माकुमार त्रिपाठी तुरंत मौक़े पर पहुंचे।उसके पश्चात् रेंजर खुशबू उपाध्याय मौक़े पर पहुंची और तेंदुए के लिए जंगल में काबिंग करने शुरू किया।


No comments:
Post a Comment