जनसुनवाई में अधिकारियों ने मौके पर किया शिकायतों का निस्तारण 

 अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्याओं के प्रति अत्यधिक संवेदनशील एवं जवाबदेही से कार्य करें- प्रबंध निदेशक 

मेरठ। पीवीवीएनएल ने सभी उपभोक्ताओं को पारदर्शी, संवेदनशील एवं समबद्ध सेवा प्रदान करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। संभव कार्यकम जन-सुनवाई के माध्यम से उपभोक्ताओं को पारदर्शी व त्वरित समाधान  करता है।  ऊर्जा भवन मेरठ के सभागार मे संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) की अध्यक्षता में आयोजित हुई जन-सुनवाई मे मेरठ, बागपत, बुलन्दशहर, मुजफ्फरनगर आदि से उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याए रखी।

जन-सुनवाई के दौरान बिलिंग, मीटर, बिजली आपूर्ति आदि से कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुई अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया जिससे उपभोक्ताओं को तुरन्त राहत मिली, शेष लम्बित शिकायतों के समाधान मे प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए की सभी शिकायतों का निस्तारण, निर्धारित समयवधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। प्रबन्ध. निदेशक ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया की वे उपभोक्ताओं की समस्याओं के प्रति अत्याधिक संवेदनशील रहे और जवाबदेही तय करें।

उपभोक्ताओं की सुविधा और समय की बचत को प्राथमिकता देते हुए प्रबन्ध निदेशक ने क्षेत्रीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं की प्रत्येक जनपद से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समाधान यथासंभव स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए जिससे उपभोक्ताओं को उनके घर-द्वार के निकट ही त्वरित सेवा उपलब्ध हो जिसे प्रशासनिक जवाबदेही बढे और उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक सुद्ध किया जा सके।जन-सुनवाई मे डिस्कांम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही जिसमें आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), एन०के० मिश्र निदेशक (तकनीकी),  स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त) मो.सगीर मुख्य अभियन्ता,  गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता,  रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता आदि मौजूद रहे। 



No comments:

Post a Comment

Popular Posts