डीएवी पब्लिक स्कूल में स्थापना दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयेाजन
मेरठ।डीएवी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, शास्त्री नगर के प्रांगण में स्कूल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया | कक्षा 4 ,5 के विद्यार्थियों ने महर्षि दयानंद एवं उनके अनुयायियों की झलक दिखाते हुए एक लघु नाटिका प्रस्तुत की ।
जिसमें उन्होंने यह संदेश दिया कि भारत को जगतगुरु बनाना है। नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई नाटिका ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया| कक्षा दसवीं की छात्रा ने दयानंद सरस्वती जी के विचारों एवं डीएवी की स्थापना के मूल ध्येय तथा 'ओम' का महत्व बताया ।प्रार्थना सभा के अंत में डीएवी प्रांगण डीएवी गान से गुंजायमान हो उठा।डीएवी क्षेत्रीय अधिकारी, डॉ अल्पना शर्मा ने स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर संदेश देते हुए कहा कि डीएवी का उद्देश्य बच्चों के लिए सर्वांगीण विकास की रूपरेखा तैयार कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है| हम महर्षि दयानंद के विचारों को बच्चों के अंदर निरूपित करना चाहते हैं, जिससे कि वे शिक्षा के साथ-साथ अपने चारित्रिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास कर सकें और दुनिया में भारत को जगतगुरु बनाने के लिए आगे बढ़ सकें।प्रधानाचार्या अपर्णा जैन ने स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर समस्त डीएवी परिवार के लिए शुभ मंगल कामनाएं प्रेषित कीं।



No comments:
Post a Comment