3 डी स्क्रीन पर  100 से अधिक  चिकित्सक  लाइव सर्जरी देखेंगे 

शहर में पहली बार इस प्रकार की वर्कशॉप का किया जा रहा आयोजन 

मेरठ। मेरठ आब्स एवं गायनिक सोसाइटी एवं एंडोस्कोपी कमिटी यू.पी. चैप्टर ऑफ आब्स एवं गायनिक द्वारा मेरठ 3-D लेपकॉन-लाइव एंडोस्कोपिक वर्कशॉप का आयोजन  गुरूवार को  गढ रोड़ स्थित एक हाेटल में आयोजित किया जा रहा है।  यह अपने प्रकार की यूनीक वर्कशाप होगी, जिसमे 3D कैमरे द्वारा किए गए बच्चेदानी, अंडेदानी, रसोली के जटिल ऑपरेशन बड़ी सक्रीन पर दिखाए जायेंगे, जिससे भाग लेने वाली स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ इनको बारिकी से समझ सकेंगे ।

 मीडिया को जानकारी देते हुए  सोसाइटी की अध्यक्ष एवं वर्कशॉप की ऑर्गेनाइजिग चेयरपर्सन डा. भारती माहेश्वरी ने बताया की इसमें करीब 100 स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे । सोसाइटी की पेट्रन पदमश्री डॉ. ऊषा शर्मा जो कि पूर्व प्रिंसीपल एल. एल. आर. एम. मेडिकल कॉलेज है, अपने आर्शीवचन देकर सभी ऑब्स एवं गायनिक विशेषज्ञ को प्रोत्साहिक करेंगी । डॉ. ऊषा शर्मा के निमन्त्रण को स्वीकार करते हुए नेशनल फॉग्सी प्रेसिडेन्ट डा. भास्कर पाल कोलकता से आकर कार्यक्रम में भाग लेंगे। उपसचिव डॉ. इशा खनूजा इस कार्यक्रम का संचालन करेंगी । न्यूटिमा हॉस्पिटल से लाइव रिले होगा जिसमे डॉ. प्रियंका गर्ग एवं डॉ. वत्सल ठकराल विभिन्न ऑपरेशन करेंगे | साथ-साथ सिमयूलेटर्स पर भी प्रेक्टिस की जाएगी । मेरठ सोसायटी की पूर्व अध्यक्ष डॉ.कीर्ति दुबे इन सर्जेरिस का ऑपरेशन थिएटर से विशलेषण करेंगी । इस मौके डा प्रियांक गर्ग,  डा अमित राणा, डा. संदीप गर्ग आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts