देखने लायक होगी हापुड़ॅ अडडे से तेजगढ़ी मार्डन स्मार्ट रोड

 40 करोड़ की लागत से तैयार हो रही  रोड का कार्य अंतिम चरण 

हापुड़ अडडे से तेजगढी तक सड़क के किनारे लगाए गये आकर्षक बिजली के पाेल 

 मेरठ । करीब चालीस करोड़ रूपये की लागत से तैयार हो रही हापुड़ अडडे से तेजगढ़ी तक स्मार्ट रोड़ का कार्य अंतिम चरण में जारी है।   शहर की मुख्य सड़क के किनारे टहलने के लिए फुटपाथ, लंबी बेंच, अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिक लाइन और पार्किंग की व्यवस्था आदि विशेष सुविधाओं के साथ स्मार्ट रोड विकसित होगी। 2.77 किमी की सड़क को शहर की स्मार्ट रोड का कार्य अंतिम चरण में जारी है। 

हापुड़ अड्डे से तेजगढ़ी तक स्मार्ट रोड पर कई ऐसी विशेष सुविधाएं होंगी। जो शहर में कहीं नहीं हैं। इसमें रात में रोशनी के लिए सोलर लाइट व अंडरग्राउंड बिजली लाइन आदि योजना शामिल हैं। स्मार्ट रोड के किनारे पर कहीं भी एलटी लाइन के तार, खंभे या पोल नहीं दिखाई पड़ेंगे। यह सभी अंडरग्राउंड होंगे। जिस तरह का डिवाइडर डीएम आवास के सामने बना है, ठीक उसी प्रकार से यहां भी सड़क के बीच डिवाइडर होगा और उसमें पौधों से हरियाली दिखाई देगी। लोक निर्माण विभाग ने स्मार्ट रोड की तैयारी शुरू कर दी है।सड़़क के बीच में बने डिवाईडर पर पेड़ पौधे लगाने का कार्य जारी है। सड़क के किनारे गुजरने वाले वाहन चालक ताजी हवा ले सके। इसका विशेष तौर पर ख्याल रखा गया है। 

साइड में वाहन आसानी से खड़ा होने की सुविधा 

  तैयार हो रही स्मार्ट रौड़ के बीच बीच में वाहनों को पार्किंग के लिए  स्थान बनाए गये है। लोकप्रिय हॉस्पिटल व तेजगढी के पास स्ड़क के किनारे पार्किग के स्थान बनाए गये है। जिससे आसानी से वाहनों को खड़ा किया जा सकेंगा। इससे यातायात अवरूद्ध नहीं हो सकेगा। 

 बिजली के खंबों की ऊचाई रखी कम 

 रात के समय सड़क पर रोशनी बनी रहे वाहनाे को आने आने में किसी प्रकार की बाध न उत्पन्न हो सके।इसकी व्यवस्था की गयी है। डिडवाई के किनारे दोनो साइड 12 मीटर के बीच में बिजली के काले रंग के पोल लगाए गये है। एक पाेल पर दो दो एलईडी लाइट लगाई गयी है। सड़क पर तेज रोशनी पड़ सके इसके लिए तीन एलईडी लगाई गयी है। एक एल ईडी लाइट डिवाईडर कर ओर से लगाई गयी है।  सड़क के दोनो  किनारे पर  भी एलईडी लाइट लगाई गयी है। जिससे फुटपाथ पर चलने वालों पर आसानी से रोशनी पड़ सके।

 तीन स्थानों पर नये पुल का निर्माण 

 हापुड़ अडडे से तेजगढ़ी तक बन रहे सड़क को चौडा करने के लिए तीन स्थानों पर नई पुलिया का निर्माण किया गया है। गांधी आश्रम चौराहा, नयी सड़क से आगे गुजरने वाला नाले की पुलिस व  रंगोली मंडप के पास भी नयी  पुलिया का निर्माण किया गया है। 

 सड़क के किनारे दोनो ओर बंद नाली का निर्माण अंतिम चरण 

 सड़क पर जल भराव व साफ सुधरी रहे इसका खास तौर पर ख्याल रखा जा रहा है। 2.77 किलो मीटर लंबी सड़क के किनारे पुरानी नाली को तोड़ कर नया रूप दिया गया है। इन नालियों को ऊपर से सीमेंट के स्लेप से ढका गयाहै। जिससे उनके अंदर कूढा जमा न हो सके। 

स्मार्ट रोड में यह मिलेंगी विशेष सुविधांए

- स्मार्ट रोड की लागत - लगभग 40 करोड़

- स्मार्ट रोड की लंबाई - 2.775 किमी

- सड़क का मेन कैरिज वे - 6 लेन (दोनों तरफ का मिलाकर)

- सड़क की चौड़ाई - 21 मीटर

- सड़क के बीच में ग्रीन डिवाइडर - 2 मीटर

- फुटपाथ की चौड़ाई - 3 मीटर

No comments:

Post a Comment

Popular Posts