स्कूल चलो मिशन से जरूरतमंद बच्चों को मिला स्कूल का रास्ता - अंजु पाण्डेय 

 संस्था की ओर से जरूरतमंद बच्चो के एडिमशन लेकर फीस का खर्चा उठाया जा रहा 

 मेरठ। भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन स्कूल शिक्षा और साक्षरता के अंतर्गत बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा स्कूल चलो अभियान एक दशक से चलाया जा रहा है ।जिसके कारण जरूरतमंद बच्चों को स्कूल का रास्ता मिला है। 

संस्था द्वारा  संत देवाश्रम, संत रविदास  गुरुकूलं, अंबेडकर शिक्षा सदन स्कूलों में 9 बच्चों के एडमिशन फीस, किताबें व अन्य बच्चों को 540 कॉपी, स्टेशनरी, सॉक्स, यूनीफॉर्म व पढाई से संबंधित जरूरत का सामान दिया गया। ताकि बच्चों की पढ़ाई मे कोई रुकावट न आये ।सभी स्कूल प्रिंसिपल ने संस्था का आभार व्यक्त किया और भविष्य मे सहयोग करते रहने की इच्छा व्यक्त की।   संस्था सदस्यों गीता, कुसुम शर्मा, अमिता अरोड़ा, नीरा गुप्ता,  लक्ष्मी बिंदल, शिव कुमारी गुप्ता, कुसुम मित्तल जी का सहयोग रहा । 



अध्यक्ष अंजु पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के अधिकार को साकार करने की दिशा में स्कूल चलो मिशन के अंतर्गत संस्था द्वारा इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों का नामांकन कराया गया, जिससे वे मुख्यधारा की शिक्षा से जुड़ सकें, केवल प्रवेश ही नहीं, बल्कि बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखा l इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा न बने।संस्था के सदस्यों ने अभिभावकों को भी जागरूक किया कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। इस अभियान के माध्यम से न केवल बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ा, बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व को लेकर एक सकारात्मक संदेश भी गया।बेटियाँ फाउंडेशन का यह प्रयास है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहें, हम छोटे-छोटे कदम मिलाकर बड़े बदलाव ला सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts