फरूखाबाद में डंपर व ऑटो की टक्कर में दंपत्ति समेत तीन की मौत ,6 घायल

फर्रूखाबाद।  फर्रुखाबाद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में मारे गये मृतकों को पीएम के लिए भेजते हुए घायलों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया है। 

राजेपुर थाने के बरेली इटावा हाईवे पर जमापुर के पास बरेली की ओर से आ रहे डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इसमें जहानगंज थाने के गांव हब्बापुर निवासी सतेन्द्र, उसकी पत्नी तन्नू (30) और युवराज की मौत हो गईं। जबकि गांव का चालक दिलीप (36), रामकरण (35), उनकी पत्नी पुष्पा (30), कमालगंज थाने के मोहल्ला तीलियां निवासी अंशू, पवन और आशा घायल हो गईं।

सभी घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। इसमें पुष्पा, आशा समेत तीन को रेफर किया गया है। कमालगंज और हब्बापुर के दोनों परिवार शाहजहांपुर के थाना आल्हागंज के गांव मनिहारी में एक शादी की पंचायत करने जा रहा था। पुलिस के अनुसार ऑटो गलत दिशा में जा रहा था। इसी वजह से दुर्घटना हुई।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts