पूनम पंडित और दीपक गिरी का विवाह

कांग्रेस नेत्री 29 अप्रैल को बुलंदशहर में लेंगी सात फेरे, 5 मई को मेरठ में  रिसेप्शन

 मेरठ।दीपक गिरी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री पूनम पंडित 29 अप्रैल 2026 को बुलंदशहर में विवाह बंधन में बंधेंगे। यह विवाह समारोह बुलंदशहर जनपद में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां दोनों परिवारों में अंतिम चरण में हैं।

विवाह कार्यक्रम 29 अप्रैल को संपन्न होगा। दोपहर 2 बजे घुड़चढ़ी की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे बारात मवाना से बुलंदशहर स्थित विवाह स्थल के लिए प्रस्थान करेगी। यह समारोह पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार होगा।

दूल्हा दीपक गिरी मवाना निवासी कृष्णपाल गिरी के सुपुत्र हैं। दुल्हन पूनम पंडित राजनीति और सामाजिक क्षेत्र की एक जानी-मानी हस्ती हैं। पूनम पंडित "जय जवान जय किसान" से जुड़ी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रह चुकी हैं।वह इंडियन नेशनल कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव, ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी और संयुक्त किसान मजदूर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।विवाह के उपरांत 5 मई 2026 को मेरठ में आशीर्वाद समारोह और प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा। परिजनों ने बताया कि समारोह को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts