वेंक्टेश्वरा में फीचर फिल्म ’’गोदान’’ की स्पेशल स्क्रीनिग
- जनता सिनेमा मुम्बई से आये युसुफ शेख एवं पं.दीनदयाल गोशाला संस्थान मथुरा की ओर से आये अमित सिंह ने विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी को गौमाता की विशेष मूर्ति एवं अंगवस्त्र भेट कर किया सम्मानित
- चिकित्सा विज्ञान ने अपने शोध में ये सिद्ध किया है कि गौमाता ना सिर्फ धार्मिक एवं आध्यात्मिक शक्ति का केन्द्र है, बल्कि गाय के दूध में एन्टीआक्सीडेन्ट एवं गौमूत्र कैंसररोधी व शरीर को टाॅक्सिन मुक्त कर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है- सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष, वेंक्टेश्वरा समूह
- जिस तरह आज देश में करोड़ो साधनसम्पन्न लोग अपने बंग्लो/हाउसिंग सोसाईटी में कुत्ते, बिल्लिया पालते है, यदि उसके आधे लोग भी कुत्ते, बिल्लियों के साथ-2 गौवंश का पालन पोषण एवं संरक्षण करने की शपथ ले, तो शत्प्रतिशत ’’स्वस्थ भारत-आयुष्मान भारत’’ का सपना सच होने में एक दशक भी नहीं लगेगा- डाॅ. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति
मेरठ।राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में पं. दीनदयाल गौशाला संस्थान मथुरा एवं जनता फिल्मस प्रा. लि. मुम्बई के संयुक्त तत्वाँधान में देश की युवा पीढ़ी को गौवंश पालन पोषण, संरक्षण एवं प्राचीन काल से गौमाता के भारत देश में धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व के साथ-2 अमृत समान गाय के दूध, गौमूत्र, गोबर आदि के चिकित्सीय महत्व पर आधारित अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म ’’गोदान’’ के सजीव प्रसारण की स्पेशल स्क्रीनिग की गयी।
लगभग दो घन्टे दस मिनट की इस शानदार ऐतिहासिक फिल्म के समापन पर समूह अध्यक्ष सुधीर गिरि एवं प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थान पं. दीनदयाल गौशाला शोध संस्थान मथुरा का आभार व्यक्त करते हुए एवं फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे हमारे आज की युवा पीढ़ी के छात्र जो, मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेन्ट एवं अन्य क्षेत्रो की विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहे है, वो फिल्म के माध्यम से ना सिर्फ गौवंश के ऐतिहासिक धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व से रूबरू होगें, बल्कि उन्हे पता चलेगा कि गौमाता के अमृत समान दूध के साथ-2 गौमूत्र एवं गाय के गोबर से भी सौ से अधिक चिकित्सीय औषधियां एवं खेती के लिए आर्गेनिक खाद तैयार किया जाता है।
इसी कड़ी में वेंक्टेश्वरा की गौशाला में आज 21 गौवंश की सेवा की जा रही है। प्रति कुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने कहा कि कुत्ते, बिल्लियां एवं अन्य पालतू जानवरो की सेवा करने वाले देश एवं दुनिया के आधे लोग भी अन्य जानवरो के साथ-2 गौवंश भी पालने लगे तो आने वाले दस वर्षो में ’’स्वास्थ भारत - आयुष्मान भारत’’ का सपना सच हो जायेगा। यही इस फिल्म का मूल उद्देश्य है। उन्होने सभी नागरिकों से नजदीकी सिनमा हाॅल में जाकर इस शानदार फिल्म को देखने की अपील भी की।
डाॅ. सी.वी. रमन आडिटोरियम में ’’गोदान’’ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिग का शुभारम्भ मुम्बई से आये युसुफ शेख, प्रति कुलाधिपति डाॅ.राजीव त्यागी, पं. दीनदयाल गौशाला संसथान मथुरा के अमित सिंह, प्रभारी कुलपति सी.ए.युवराज सिंह, कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
इस अवसर पर डीन एकेडमिक डाॅ. राजेश सिंह, डाॅ.नीतू पंवार, डॉ सुमन, डाॅ. राजवर्द्धन, डाॅ.आशुतोष, डाॅ. अश्विनी सक्सेना, डाॅ. एस.के.श्रीवास्तव, डाॅ.मोहित शर्मा, डाॅ. ओमप्रकाश गोसाई, डाॅ. धीरज, डाॅ. ऐना ऐरिक ब्राउन, डाॅ.रीना जोशी, डाॅ.अनिल जायसवाल, डाॅ. योगेश्वर, डाॅ.थाॅमस, डाॅ. राम कुमार, डाॅ. ज्योति सिंह, डाॅ. ब्रजकिशोर, डाॅ.चन्द्रकान्त, डाॅ. प्रीति मिश्रा, डाॅ. विकास पाण्डेय, डाॅ. मंजरी राणा, डाॅ.श्रीराम गुप्ता, कृष्ण कान्त गुर्जर, प्रांशूल सेठी, अनुषा कर्णवाल, हिमानी, निशा, रिया, हरप्रीत, शीलभद्र, प्रशान्त, सोनू सैनी, आदेश सिंह, मेरठ परिसर सेडॉ पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।





No comments:
Post a Comment