अपनी कल्पना व विचाराें काे रंगाें और तूलिका के माध्यम सेउत्साह पूर्वक कैनवास पर दर्शाया
के. एल. स्कूल में मिशन शक्ति के अन्तर्गत भव्य चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन
मेरठ। के एल इंटनेशनल स्कूल में मिशन शक्ति के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा एंव सीबीएसई से सम्बद्ध विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को सीडीओ की ओर से पुरस्कार वितरित किए गये।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे्ं मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गाेयल एवं बी.एस.ए आशा चौधरी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता काे बढ़ावा देने के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण, सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबराें के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थिंयाें काे उनकी कक्षा के अनुसार तीन वर्गाे में विभाजित किया गया तथा प्रत्येक वर्ग के लिए अलग-अलग टॉपिक दिए गये । जिसमें -मेरे सपनाें की उड़ान, मेरी माँ-मेरा गर्व, बढ़ेगी बेटी-बढ़ेगा देश, नारी शक्ति-देश की शक्ति, सशक्त नारी-सशक्त भारत आदि निर्धा रित किए गए। विद्यार्थियो ने अपनी कल्पना व विचाराें काे रंगाें और तूलिका के माध्यम सेउत्साह पूर्वक कैनवास पर दर्शाया।
इस दौरान कला विभाग से संबंधित विशेषज्ञों की निर्णायक टीम में प्राे.अलका तिवारी, डॉ. पिंटू मिश्रा, डॉ. विक्रम सिंह, डॉं. दिव्या एवं श्री संजीव कुमार भी माैजूद रहे। जिन्हाेंंने आपसी सहमति वह मानकों के अनुसार प्रत्येक वर्ग से प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता घाेषित किए। कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों काे प्रमाण पत्र व ट्राफी से सम्मानित किया गया, साथ ही प्रत्येक प्रतिभागी काे सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक वर्ग व प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चाें में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता का विकास करते हैं। कार्यक्रम मिशन शक्ति के उद्देश्याें काे साकार करन े की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल हैं।

No comments:
Post a Comment