एमआईईटी कॉलेज में टीबी उन्मूलन पर जागरूकता अभियान

छात्रों को लक्षण, जांच और मुफ्त इलाज की दी जानकारी, टीबी मुक्त भारत बनाने की दिलाई शपथ

मेरठ। सोमवार को एलएलआरएम टीबी यूनिट द्वारा मेरठ के एमआईईटी कॉलेज में क्षयरोग (टीबी) उन्मूलन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को टीबी के प्रति जागरूक करते हुए इसके लक्षण, जांच और उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर शबाना बेगम ने विद्यार्थियों को बताया कि टीबी की जांच सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क की जाती है। यदि किसी व्यक्ति में टीबी की पुष्टि होती है तो उसका इलाज भी सरकार द्वारा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पूरी तरह मुफ्त कराया जाता है। साथ ही उपचार अवधि के दौरान भारत सरकार की ओर से मरीज के खाते में ₹1000 प्रतिमाह डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से दिए जाते हैं।इस दौरान डॉ. विजय प्रताप (मेडिकल ऑफिसर, एलएलआरएम टीबी एवं चेस्ट विभाग) ने टीबी के लक्षण, उपचार और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी दी। उन्होंने सभी से टीबी मुक्त भारत अभियान में सहयोग करने की अपील की।कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा संचालित उस पहल की भी जानकारी दी गई, जिसमें टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें प्रोटीन युक्त पोषण किट उपलब्ध कराई जाती है। अंत में शबाना बेगम ने सभी छात्र-छात्राओं को टीबी उन्मूलन की शपथ दिलाई और कॉलेज की प्रधानाचार्या, कोऑर्डिनेटर बुलबुल चौधरी एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts