बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

बच्ची व पति गंभीर रूप से घायल , चालक बस को लेकर फरार 

मेरठ। सुसराल से घर लौट रहे बाइक सवार दंपति को पीछे जा रही तेज गति बस चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला बस की पहिए की चपेट में आने से मौत हो गई। पति व तीन वर्ष से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके से बस सहित फरार हो गया। पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व घायल पति व बच्ची को तत्काल डॉक्टरी के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

लाल कुर्ती थाना क्षेत्र के बेगमपुल चौराहा शास्त्री की मूर्ति के पास बाइक सवार रोहित निवासी शेर गढ़ी अपनी पत्नी वर्षा व त4 वर्षीय पुत्रीआरोही के साथ सोफीपुर से अपनी रिश्तेदारी में होकर अपने  घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह बेगमपुल शास्त्री की मूर्ति के पास पहुंचे पीछे से आ रही तेज गति बस चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपति व बच्ची सड़क पर गिर गए। पहिए की चपेट में आने से महिला की मौके के पर ही मौत हो गई। जबकि पति व बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौका देख बस सहित मौके से फरार हो गया।पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस चालक व बस की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालते हुए जांच में जुट गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts