डॉ. सुदर्शन गोस्वामी और डॉ. अमित कुमार चौधरी बने निदेशक
मेरठ।जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मवाना रोड द्वारा मंगलवार को संस्थान के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नए निदेशकों की नियुक्ति की गई है।
डॉ. सुदर्शन गोस्वामी को जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (JPIET), मवाना रोड का निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. अमित कुमार चौधरी को जेपी पॉलिटेक्निक, मवाना रोड का निदेशक नियुक्त किया गया है। दोनों ही नव-नियुक्त निदेशक अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक अनुभव एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक पृष्ठभूमि रखते हैं, जिससे संस्थान को नई दिशा एवं गति मिलने की अपेक्षा है।
इस शुभ अवसर पर संस्थान परिसर में वैदिक परंपरा के अनुसार हवन एवं पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त स्टाफ एवं प्रबंधन के सदस्यों ने सहभागिता कर नव-नियुक्त निदेशकों के सफल कार्यकाल की कामना की गई ।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सीईओ डॉ. विशाल अग्रवाल एवं अनुराग अग्रवाल ने नव-नियुक्त निदेशकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों निदेशक अपनी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता एवं अनुभव के बल पर संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।अंत में, संस्थान परिवार ने एक स्वर में नव-नियुक्त निदेशकों के उज्ज्वल भविष्य एवं संस्थान की निरंतर प्रगति की कामना की।


No comments:
Post a Comment