वैष्णों देवी के दर्शन कर घर लौट रहे  एक ही परिवार के पांच जिंदा जले 

 मृतकों में तीन महिलाएं  एक पुरूष एक बच्चा शामिल 

 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग  लगने से हुआ दर्दनाक हादसा

अलवर,एजेंसी। बीती रात  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लगने से 5 लोग जिंदा जल गये। देर रात राजस्थान के अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गैस रिसाव के बाद कार में आग लग गई। जिससे उसमें सवार 5 लोग जिंदा जल गए. बताया जा रहा है कि हादसा अचानक हुआ और आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके के मौजपुर के पास हुआ।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं। सभी श्योपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले थे और वैष्णो देवी के दर्शन कर घर लौट रहे थे.

No comments:

Post a Comment

Popular Posts