युवाओं को नवाचार के प्रति किया जागरूक
“भारत एंड इट्स साइंटिफिक ग्लोरी– चैप्टर 2” का आयोजन
गाजियाबाद।“भारत एंड इट्स साइंटिफिक ग्लोरी – चैप्टर 2” के आयोजन में शामिल प्रतिभागियों को भारत की गौरवशाली वैज्ञानिक परंपरा और विकसित राष्ट्र के संकल्प से रूबरू कराया गया। जानकी भवन, रामलीला ग्राउंड, कवि नगर, गाजियाबाद में पिछले दिनों संपन्न इस कार्यक्रम में 19 प्रदेशों के युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने भारत की प्राचीन वैज्ञानिक विरासत, आधुनिक उपलब्धियों एवं वैश्विक मंच पर बढ़ती प्रतिष्ठा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत ने प्राचीन काल से ही गणित, खगोल विज्ञान, आयुर्वेद और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में विश्व को दिशा दी है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए नवाचार और अनुसंधान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी भारत की वैज्ञानिक यात्रा, आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए गए कदमों तथा भविष्य की संभावनाओं पर भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुनील शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश सत्येंद्र सिसोदिया, पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉक्टर अनिल अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, विधायक अजीतपाल त्यागी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन विनीत वत्स त्यागी, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, युवा मोर्चा, भाजपा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कर्नाटक के बेंगलूरु से आई टीम विजेता रही।


No comments:
Post a Comment