जीटीबी  स्कूल में नौवें गुरु का प्रकाशोत्सव: शबद गान से गूंजा स्कूल परिसर

मेरठ।227 वेस्ट एंड रोड स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने गुरु  के उपदेशों को शबद गायन के माध्यम से स्मरण किया।

संगीत शिक्षक विलायत हुसैन तथा शिक्षिकाओं रविंदर कौर, हरविंदर कौर और नीनू भाटिया के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं—तेग रूप सिंह, मनसहज सिंह, अंगद, सांगवी, अरमानी सिंह, अनन्या तथा बिन्नी—ने "गुरु जैसा ना कोई देव" शबद का भावपूर्ण गान किया।

कार्यक्रम के अंत में पवित्र कड़ा प्रसाद वितरित किया गया। उप-प्रधानाचार्य ने गुरु जी को नमन करते हुए सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts