गंगानगर में एक्सिस बैंक के एटीएम में चोरी

 सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर निकाली कैश ट्रे, वीडियो वायरल

 मेरठ।गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित एक्सिस बैंक में लगे एटीएम में एक चोर ने कैमरों पर स्प्रे करके चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर ने कैश ट्रे चुरा ली। बैंक मैनेजर ने गंगानगर थाने में तहरीर दी है। एक माह बाद इस घटना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 घटना 14 मार्च की शाम को हुई। एक युवक कपड़े से अपना चेहरा ढंककर एटीएम केबिन में घुस गया। उसने अपने बैग से स्प्रे निकाला और एटीएम में लगे दो कैमरों को ढक दिया।

इसके बाद उसने एटीएम की कैश ट्रे को निकाल लिया। अगले दिन सुबह बैंक पहुंचे कर्मचारियों को इस घटना की जानकारी हुई और उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया।

 पुलिसिया कार्रवाई में देरी

बैंक मैनेजर हर्षकांत के अनुसार, घटना की सूचना उसी समय गंगानगर पुलिस को दे दी गई थी। हालांकि पूरे एक माह बाद 15 अप्रैल को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। 

चोर का मकसद और पुलिस की जांच

बैंक मैनेजर ने यह भी बताया कि चोर ने कैश ट्रे तो निकाल ली, लेकिन उसका हाथ कैश बॉक्स तक नहीं पहुंच सका, जिससे बड़ी चोरी होने से टल गई।

एटीएम गंगानगर के एक अत्यंत व्यस्त चौराहे पर स्थित है, जो इस घटना की गंभीरता को और बढ़ाता है। जानकारों का मानना है कि चोर को संभवतः इस बात की जानकारी थी कि कैश ट्रे का वह हिस्सा निकालने से वह सीधे कैश तक पहुंच सकता है, इसीलिए उसने केवल उसी भाग को निशाना बनाया।

 पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि जांच जारी है और चोर की तलाश की जा रही है। हालांकि घटना के इतने समय बाद एफआईआर दर्ज होने से पुलिस की तत्परता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।






No comments:

Post a Comment

Popular Posts