नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के समर्थन में भव्य जागरूकता रैली

कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने किया नेतृत्व, छात्राओं व एनएसएस कैडेट्स की उत्साही भागीदारी

मेरठ। साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद एवं महिला अध्ययन केन्द्र, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा गुरुवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

यह रैली विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर परिसर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई। रैली का नेतृत्व विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने स्वयं हाथ में जागरूकता तख्ती लेकर किया, जो पूरे आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। 

रैली में विभिन्न संकायों एवं विभागों की छात्राओं के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कदम से कदम मिलाकर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। छात्राओं के हाथों में प्रेरणादायक नारों से सजी तख्तियां थीं, जिनमें “नारी तू नारी है, ना हारी ना बेचारी है”, “महिलाओं को आगे लाओ, देश को आगे बढ़ाओ”, “जहां हो नारी का मान, वही देश हो महान” जैसे संदेश अंकित थे।



इस अवसर पर कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है और अनेक क्षेत्रों में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं की प्रभावी भागीदारी न हो।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023) महिलाओं को राजनीति में एक-तिहाई भागीदारी सुनिश्चित करेगा, जो देश में समानता एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “नारी के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है। यदि हमें विकसित भारत का निर्माण करना है, तो महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना अनिवार्य है। रैली के माध्यम से विश्वविद्यालय परिवार ने समाज में महिला सम्मान, समान अवसर एवं सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव, वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, प्रो. मृदुल कुमार गुप्ता, प्रो. बीरपाल सिंह, प्रो. बिंदु शर्मा, प्रो. कृष्णकांत शर्मा, डॉ. दुष्यन्त चौहान, डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ. वैशाली पाटिल, डॉ. अंशु चौधरी, डॉ. वंदना राणा, डॉ. स्वाति सिंह, डॉ. मुक्ति, डॉ. अनीता गोस्वामी, डॉ. शिखा वशिष्ठ, डॉ. प्रिया सिंह, प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. अनील यादव, डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. प्रदीप पवार सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts