मुंह पर मारा पत्थर तो झट से टूट गए 4 दांत

 मेरठ में 2 युवकों ने घेरकर किया वार

 मेरठ। थाना मोदीपुरम में  एक युवक को घेरकर दो युवकों ने हमला कर दिया। उसके मुंह पर पत्थर से वार कर लहुलूहान कर दिया था। जिससे पीड़ित के चार दांत टूट गए। घटना पांच अप्रैल रात की है, मगर घायल युवक ने अपना उपचार कराने के बाद अब नामजद केस दर्ज कराया है।

कंकरखेड़ा में अनूपनगर फाजलपुर निवासी पवनजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि पांच अप्रैल की रात को वह खिर्वा रोड स्थित शगुन मंडप वाली गली में अपनी बाइक लेेने जा रहा था। आरोप लगाया कि तभी समीर चौधरी उर्फ बंटी ने अपने साथी संग मिलकर उसके साथ गाली गलौज की। जब पवनजीत ने विरोध किया तो उसको पीटा गया।

पत्थर उठाकर पवनजीत के मुंह पर मारा, जिससे वह लहुलूहान हो गया, उसके चार दांत भी टूट गए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। हमलावर धमकी देकर भाग गए। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपित समीर चौधरी उर्फ बंटी पर नामजद केस दर्ज है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts