सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ
विकास का पैमाना जीडीपी ही नहीं, खेलों में प्रदर्शन भी हैः राजनाथ सिंहलखनऊ (एजेंसी)।राजधानी लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 'सांसद खेल महाकुंभ 2026' का शुभारंभ सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने रक्षा मंत्री के सामने खेलों की प्रस्तुति दी।
इस मौके पर रक्षा मंत्री ने कहा कि देश के विकास का पैमाना केवल जीडीपी नहीं, बल्कि खेलों में प्रदर्शन भी है। ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण देते हुए उन्होंने समाज में खेलों के प्रति जुनून और खिलाड़ियों के सम्मान बढ़ाने पर जोर दिया। भरोसा दिलाया कि यह प्रतियोगिता हर वर्ष और भी बेहतर स्वरूप में आयोजित होती रहेगी।
इस मौके पर मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि अब प्रदेश में खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि रोजगार की गारंटी है। ओलंपिक, एशियन गेम्स या विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे सरकारी सेवा में नियुक्त किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पदक विजेताओं की इनामी राशि में दो से चार गुना तक की वृद्धि की गई है। पुलिस विभाग में 500 से अधिक भर्तियां हो चुकी हैं। मंत्री ने 'खेलोगे कूदोगे होगे खराब' की पुरानी कहावत को नकारते हुए 'खेलेगा यूपी, बढ़ेगा यूपी' का नया मंत्र दिया।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मेयर सुषमा खर्कवाल, विधायक योगेश शुक्ला, ओपी श्रीवास्तव,नीरज बोरा व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment