ठाणे में वैन-सीमेंट मिक्सर की भीषण टक्कर, 9 की मौत

 तीन लोग घायल, बचाव कार्य जारी
नई दिल्ली (एजेंसी)।महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन के टकराने से यह हादसा हुआ। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे मुरबाड के गोविली गांव में रैता पुल पर हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर से वैन की सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर की भयावहता इतनी अधिक थी कि वैन में सवार 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस की ओर से बचाव कार्य जारी
पुलिस की ओर से दुर्घटनास्थल पर बचाव एवं राहत कार्य जारी है। हादसे के बाद पुल पर ट्रैफिक जाम हो गया था। पुलिस उसे भी खुलवाने की कोशिश में जुटी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बचाव दल और चिकित्सा टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल ले जाने और शवों को निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts