गांधीवादी विचारों के पुरोधा निरंजन सिंह त्यागी का निधन

मेरठ। मेरठ में गढ़ रोड स्थित पंचशील कॉलोनी में आज गांधीवादी विचारों के प्रमुख पुरोधा निरंजन सिंह त्यागी ने 91 वर्ष की लंबी आयु में अंतिम सांसें ली।निरंजन सिंह त्यागी मेरठ क्षेत्र के एक प्रमुख समाजसेवी एवं शिक्षाविद थे। उनका जन्म 1935 में हुआ था।

 उन्होंने मेरठ जनपद में जनता इंटर कॉलेज कैथवादी की स्थापना की और ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख को जगाया। कैथवाडी के ग्रामीण क्षेत्र में ही आपने आज से 30 वर्ष पूर्व शांतिकुंज आश्रम को भी स्थापित किया, जिसने ना केवल भारतीय संस्कृति बल्कि भारत केंद्रित ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ने का कार्य किया। निरंजन सिंह त्यागी मेरठ कॉलेज की प्रबंध कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य संजीवेश्वर त्यागी के पिता थे। उन्होंने सर्वप्रथम मेरठ जनपद के जाहिदपुर में एक जूनियर हाई स्कूल में प्राचार्य के पद पर कार्य किया और उसके बाद ग्रामीण जनता की आवश्यकताओं को देखते हुए 1962 में कैथवाडी में जनता  इंटर कॉलेज की स्थापना की। वे हनुमान  के अनन्य भक्त थे और यह संयोग का विषय है कि उनका जन्म भी हनुमान जयंती के अवसर पर ही हुआ था। शोकाकुल परिवार में उनके दो पुत्र संजीवेश्वर प्रकाश त्यागी, मधुसुधनेश्वर त्यागी एवं दो पौत्र शांतनु एवं हर्षित ने उनको अंतिम विदाई दी। मेरठ शहर के तमाम गणमान्य श्रेष्ठजन उनको श्रद्धांजलि देने के लिए पंचशील कॉलोनी पहुंचे। इनमें डीएन पीजी कॉलेज के सचिव सेठ अजय अग्रवाल, मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ ओपी अग्रवाल, मेरठ कॉलेज के प्राचार्य युद्धवीर सिंह, मेरठ कॉलेज के प्रेस प्रवक्ता डॉ चंद्रशेखर भारद्वाज, देवनागरी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर बीएस यादव, डीएन पॉलिटेक्निक मेरठ के प्राचार्य वीरेंद्र कुमार आर्य,  मेरठ के प्रमुख शिक्षाविद प्रोफेसर एमपी त्यागी एवं मेरठ कॉलेज की समस्त प्रबंध कार्यकारिणी उपस्थित थी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts