'रामायण' का टीजर रिलीज, रणबीर कपूर का दिखा 'श्रीराम' अवतार
मुंबई । नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण' का टीजर आखिरकार सामने आ गया है।
हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मेकर्स ने इस फिल्म के फर्स्ट लुक को फैंस के साथ साझा किया, जिससे दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं और उनका लुक जारी किया गया है। टीजर में रणबीर कपूर का श्रीराम के अवतार में लुक काफी प्रभावशाली है। उनके चेहरे के हाव-भाव, गेटअप और पोशाक की बारीकियों ने राम के चरित्र को जीवंत कर दिया है।
टीजर में यश रावण के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आते हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में दिखाई देती हैं। हालांकि फिल्म का फोकस पूरी तरह से श्रीराम पर था लेकिन बाकी किरदारों की झलक भी कहानी का रोमांच बढ़ाती है।
फिल्म में राम के किरदार के साथ-साथ अन्य प्रमुख कलाकार भी दिखाई देंगे। इसमें साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।


No comments:
Post a Comment