सेंट्रल मार्केट 

 नोटिस चिपकाने पहुंची आवास विकास टीम का विरोध, महिलाओं ने लगाए नारे-वापस जाओ

नोटिस चस्पा करने के दौरान महिला बेहाेश होकर जमीन पर गिरी 

एसपी सिटी ने विरोध कर रही महिलाओं को समझाने का किया प्रयास 

मेरठ।  शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट सेक्टर-2 में नोटिस चस्पा करने पहुंची आवास एवं विकास परिषद की टीम का महिलाओं और व्यापारियों ने विरोध किया। लोगों ने नारेबाजी करते हुए टीम को वापस जाने की मांग की। महिलाओं को समझाने के लिए पहुंचे एसपी ने महिलाओं से कहा कोर्ट का आदेश है। उसकी अवहेना न करें। नोटिस का जवाब देने से समाधान निकल सकता है। 

शास्त्री नगर के सेंट्रल मार्केट सेक्टर-2 में गुरुवार को नोटिस चस्पा करने पहुंची आवास एवं विकास परिषद की टीम का स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने जोरदार विरोध किया। भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम जैसे ही दुकानों और मकानों पर नोटिस चिपकाने लगी, वहां मौजूद महिलाओं और व्यापारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान  मीनू नाम की एक महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी । अन्य महिलाओं ने उसे किसी तरह सहारा देकर दुकान पर बैठाया। 



महिलाओं ने लगाए 'वापस जाओ' के नारे

बताया गया कि जिस स्थान पर पहले से महिलाएं धरना दे रही थीं, वहीं पर आवास विकास की टीम पहुंच गई। टीम के नोटिस चिपकाने शुरू करते ही महिलाएं घरों से बाहर निकल आईं और 'आवास विकास वापस जाओ' और 'आवास विकास हाय-हाय' के नारे लगाने लगीं।



एसपी सिटी ने  समझाने का किया प्रयास

इस दौरान पुलिस और आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत की जा रही है और यदि किसी को आपत्ति है तो वह नोटिस का लिखित में जवाब दे सकता है।


व्यापारियों का भी मिला समर्थन

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का समर्थन करने के लिए सेंट्रल मार्केट के कई व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई का विरोध किया। लोगों का कहना है कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने यह भी कहा कि अरुण गोविल पहले उन्हें आश्वासन देकर गए थे।फिलहाल विरोध को देखते हुए आवास विकास की टीम सेक्टर-3 और आसपास के क्षेत्रों में नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई कर रही है।



महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी, हुई बेहोश

सेंट्रल मार्केट में नोटिस चस्पा करने पहुंची आवास विकास टीम का महिलाओं और व्यापारियों ने जमकर विरोध किया। इस दाैरान महिलाओं ने आवास विकास की टीम के खिलाफ नारेबाजी की और टीम को खदेड़ दिया। विरोध कर रही एक महिला ने आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। वहीं महिला नारेबाजी करते हुए बेहाशे होकर गिर पड़ी। अन्य महिलाओं ने उसे पानी पिलाया और उपचार के लिए भिजवाया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts