13 साल की किशोरी से रेप

घर के बाहर से दो युवकों ने उठाया, जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया, एक आरोपी गिरफ्तार

मेरठ ।   थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। देर रात पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

पीड़िता की मां के अनुसार, बुधवार दोपहर बेटी घर के बाहर सब्जी लेने गई थी। तभी मोहल्ले के रहने वाले उवैश और उसका साथी सुहेल उसे जबरन टेंपो में बैठाकर बिजली बंबा बाईपास के पास जंगल की ओर ले गए।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे जबरन बीयर पिलाई। इसके बाद नशे की हालत में मुख्य आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। देर रात मौका पाकर वह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

घटना के बाद मां अपनी बेटी को लेकर समर गार्डन चौकी पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल  और इंस्पेक्टर अशोक यादव  मौके पर पहुंचे और जांच की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी उवैश को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी सुहेल की तलाश जारी है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और घटना में इस्तेमाल टेंपो की भी तलाश की जा रही है।

सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा कायम करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल के लिए भेज दिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts