तहसील सदर में विधायक मेरठ कैंट व डीएम की उपस्थिति मेंं किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
6 शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण
मेरठ । तहसील सदर में विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल व जिलाधिकारी डा. वी.के.सिंह की उपस्थिति मेंं सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विधायक व जिलाधिकारी ने अधिकारियो को प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 38 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 6 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी को आश्वस्त किया कि उनके प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराई जायेगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों में चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाईश कराने, पेंशन की मांग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग, चकबंदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 38 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 6 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी, सीएमओ डा. अशोक कटारिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, आमजन तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment