अभि सिंघल बने व्यापार प्रकोष्ठ के नए जिला अध्यक्ष
व्यापारियों को संगठित कर नई दिशा देने का लिया संकल्प
मेरठ। रालोद व्यापार प्रकोष्ठ मेरठ के अभि सिंघल अध्यक्ष बनाया गया है। इसकी घोषणा बुधवार को बॉम्बे बाजार, हनुमान चौक स्थित चैम्बर ऑफ कॉमर्स सभागार में में की गई।
राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ मेरठ की एक महत्वपूर्ण एवं भव्य कार्यकर्ता बैठक बॉम्बे बाजार, हनुमान चौक स्थित चैम्बर ऑफ कॉमर्स सभागार में बड़े उत्साह और जोश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की मजबूती और बढ़ते जनाधार का परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के मुख्य अतिथियों के आगमन के साथ हुआ, जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी , प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल तथा जम्मू-कश्मीर प्रभारी विनय प्रधान का भव्य एवं जोरदार स्वागत किया। पूरे सभागार में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव (अ.प्र.) कवल जीत सिंह एवं प्रदेश सचिव (प्रो. म.) जूही त्यागी ने किया।बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाना तथा व्यापारियों की समस्याओं को संगठित रूप से उठाने के लिए मजबूत नेतृत्व तैयार करना था। इसी क्रम में संगठनात्मक विस्तार को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई।
बैठक के दौरान शीर्ष नेतृत्व द्वारा अभि सिंघल को राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ मेरठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में व्यापार प्रकोष्ठ मेरठ में संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती एवं गति प्राप्त होगी।
इसी क्रम में संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से श्री दीपक कुमार अग्रवाल को प्रदेश सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।उनके प्रदेश सचिव बनने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा प्रदेश स्तर पर व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सदैव व्यापारियों और आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने में व्यापार प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका है और नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना संगठन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन में युवा एवं ऊर्जावान नेतृत्व के आने से पार्टी की कार्यशैली और अधिक प्रभावी बनेगी और व्यापारियों का विश्वास संगठन के प्रति और मजबूत होगा।
जम्मू-कश्मीर प्रभारी विनय प्रधान ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे व्यापारियों की समस्याओं को समझते हुए संगठन को गांव-गांव और बाजार-बाजार तक पहुंचाने का कार्य करें।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभि सिंघल ने अपने प्रथम संबोधन में संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे मेरठ के सभी छोटे-बड़े व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे तथा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर समाधान कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ को मजबूत बनाकर संगठन को जन-जन तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
अभि सिंघल ने आगे कहा कि आने वाले समय में व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर विशेष अभियान चलाए जाएंगे तथा प्रत्येक बाजार क्षेत्र में कार्यकर्ता बैठकों का आयोजन कर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने, व्यापारियों की आवाज को बुलंद करने एवं आगामी समय में बड़े स्तर पर संगठनात्मक विस्तार करने के संकल्प के साथ हुआ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार , महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव रिचा, प्रदेश सचिव श्री ओ डी त्यागी जी, प्रदेश महासचिव (अ. प्र.) दिलप्रीत सिंह कोहली जी,सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे, युवा मोर्चे के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु ललसाना, युवा लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक बैफर जी, जिला अध्यक्ष अनीकेत भारद्वाज , एससी/एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी , सहित राष्ट्रीय लोकदल के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment