आटोमेटिक रि-कनेक्शन प्रणाली से उपभोक्ताओं को मिली राहत- प्रबंध निदेशक
स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को लेकर दी महत्वपूर्ण जानकारी
भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं एवं (-) बैलेन्स वाले उपभोक्ताओं से कनेक्शनों को पुनः जोडने के लिए, अधिकारियों द्वारा विशेष संपर्क अभियान आरम्भ
मेरठ। पी.वी.वी.एन.एल के प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता की अध्यक्षता म स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण मीडिया बीफिंग का आयोजन डिस्कांम मुख्यालय ऊर्जा भवन विक्टोरिया पार्क में किया गया। इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक ने स्मार्ट मीटर की प्रगति, उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण और विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
प्रबन्ध निदेशक ने बताया की स्मार्ट मीटर से संबंधित प्राप्त कुल शिकायतों में से 98 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है वर्तमान मे स्मार्ट मीटर संबंधी कोई भी शिकायत बियोण्ड टाइम नहीं है।
प्रबन्ध निदेशक विभाग की कार्यकुशलता पर प्रकाश डालते हुए बताया की पीवीवीएनएल ने स्मार्ट मीटर प्रबन्धन और प्रक्रिया में उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्तमान मे रिकनेशन की लंबित शिकायतो की संख्या शून्य के करीब है जो यह दर्शाता है की तकनीकी और विभागीय स्तर पर, उपभोक्ताओं को निर्वाध सेवा प्रदान करने के लिए पी.वी.वी.एन.एल पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने स्पष्ट किया की बिल रिवीजन से जुडी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए, अधिकारियों को कडे निर्देश दिए गए हैं। बिल सुधार प्रकिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु इनका ऑडिट भी कराया जा रहा है। शिकायतों के निस्तारण में अभूतपूर्व सफलता मिली है। 13 अप्रैल 2026 से भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं एवं (-) बैलेन्स वाले उपभोक्ताओं से अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत विशेष संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत पर पूर्ण नियंत्रण देने के लिए यू.पी.पी.सी.एल. स्मार्ट एप को बढावा दिया जा रहा है इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ता न केवल अपनी दैनिक और प्रति घंटा खपत देख सकते हैं बल्कि यू.पी.आई. या अन्य डिजिटल माध्यमों से तुरन्त रिचार्ज भी कर सकते हैं साथ ही प्रीपेड उपभोक्ताओं का निर्धारित दर पर 2 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जा रही है। उपभोक्ताओं को समय पर सूचना न मिलने का संज्ञान लेते हुए विभाग द्वारा अब तक निरन्तर एस.एम.एस निर्गत किए जा रहे हैं, एस.एम.एस गेटवे की निरन्तर मानिटरिंग की जा रही है ताकि कम बैलेन्स के एलर्ट की सूचना बिना किसी बांधा के उपभोक्ताओं तक पहुंच सकें। स्मार्ट मीटर के लाभों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा पम्फलेट और स्टीकर वितरित किए जा रहे हैं यह स्टीकर सीधे मीटरों के नीचे चस्पा किए जाऐगे ताकि उपभोक्ताओं को सहायता और जानकारी सहजता से प्राप्त हो सके।इस मौके पर संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), पी.के. सिंह मुख्य अभियन्ता सोनम सिंह स्टाफ आंफिसर, सुनील कुमार सहित अन्य वरिष्ट अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment