बॉलीवुड ने वह सुरक्षा नहीं दी, जो तेलुगू सिनेमा से मिली
मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अनुराग की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और आदिवि शेष लीड रोल में हैं।
‘डकैत: एक प्रेम कथा’ आदिवि शेष के लिए एक बेहद खास प्रोजेक्ट है, जिसे तेलुगू और हिंदी, दोनों भाषाओं में बनाया गया है। ऐसे में अब अनुराग ने अपने हालिया इंटरव्यू में बॉलीवुड को लेकर बात की। अनुराग कश्यप ने हाल ही में अपना इंटरव्यू दिया है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि बॉलीवुड ने उन्हें कभी वो सुरक्षा नहीं दी, जो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री ने उनके डेब्यू फिल्म के लिए दी थी। अनुराग ने कहा, छोटी-छोटी बातें भी बहुत मायने रखती हैं, इसलिए प्रोफेशनल तौर पर मैं एक्टिंग नहीं कर रहा था। मैंने अभी-अभी शुरुआत की है, लेकिन मैं मानसिक या शारीरिक रूप से इसके लिए तैयार नहीं था।


No comments:
Post a Comment