गोलियां लगने के बाद भी उन्होंने दुश्मन के बंकरों को नष्ट किया- कैप्टन योगेन्द्र
परमवीर चक्र प्राप्त कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव को किया सम्मानित
मेरठ। शास्त्री नगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कारगिल युद्ध के नायक (हीरो ) सूबेदार मेजर और आनरेरी कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव को प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव ने विद्या की देवी माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया ।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा की उन्होंने बुत ही कम आयु में 18 ग्रेनेडीयर्स रेजिमेंट में अपनी सेवाएं प्रारंभ की | जब उनकी मात्र 18 वर्ष थी | उनकी पहली पोस्टिंग कश्मीर में थी | कारगिल युद्ध के दौरान 3-4 जुलाई 1999 की रात को टाइगर हिल पर कब्जा करने के लिए घातक प्लाटून का नेतृत्त्व योगेन्द्र सिंह यादव ने किया । दुश्मन की भरी गोलाबारी के बावजूद वे 100 फुट ऊँची बर्फ से ढकी चट्टान पर चड़े गोलियां लगने के बाद भी उन्होंने दुश्मन के बंकरो को नष्ट किया | उस युद्ध में उनके अनेक सैनिक साथी मारे गये फिर भी उन्होंने हिम्मत के बाद भी युद्ध में अद्मय साहस दिखाया | जबकि शत्रु सैनिको ने उन्होंने मृत मान लिया था | उन्हें उनकी इस असाधारण वीरता के लिए भारत का सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र प्रदान किया | वह सबसे कम आयु में यह सम्मान प्राप्त करने वाले सैनिक है | कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव की कहानी में एक मानी जाती है | फ़िल्म "लक्ष्य" के मुख्य चरित्र करण शेरगिल की कहानी इनके शोर्यपूर्ण कारनामो से प्रेरित है और फ़िल्म LOC कारगिल में मनोज वाजपेयी ने उनकी भूमिका निभाई थी | वे कारगिल के हीरो के नाम से जाने जाते है ।
उन्होंने बताया कि वह कारगिल युद्ध के लगभग 300 शहीद परिवारों से मिल चुके है | वे सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत हुए और उन्हें कैप्टन का मानद पद प्रदान किया गया | उन्होंने अपने भाषण से विध्यार्थी में नया जोश भर दिया | जब उन्होंने कारगिल युद्ध की घटना के बारे में बताया तो विद्यार्थियों की आँखों में आंसू आ गये | उनकी बात सुनकर कई विद्यार्थियों ने प्रण लिया की हम भी कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव की तरह ही सेना में भर्ती होकर माँ भर्ती की रक्षा करेंगे | कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव ने सेना की सेवा के साथ-साथ विद्यार्थियों के साथ नैतिक मूल्यों के बारे में भी बात की | कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव से मिलकर छात्र\छात्राएं व विद्यालय स्टाफ अभिभूत हो गया | विद्यालय के डायरेक्टर कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया की ऐसे व्यक्ति से मिलना हमारे लिए गौरव की बात है और आज हमारा विद्यालय गौरवान्वित हो गया | कार्यक्रम का सफल संचालन अंजली अग्रवाल ने किया | अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्या सीमा गोयल प्रधान डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर स्वामी दिपकानंद, डॉ. सुधांशु अग्रवाल, डॉ. आशीष अग्रवाल, गीता अग्रवाल, सीमा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे |


No comments:
Post a Comment