सेंट्रल मार्केट प्रकरण
अधिकारियों के घरों पर भी चले बुलडोजर
सीएम योगी से मिलने की तैयारी कर रहे व्यापारी
रुड़की रोड शील कुंज में संयुक्त व्यापार संघ अजय गुप्ता गुट के पदाधिकारियों बैठक
दोषी अधिकारियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की अपील
मेरठ। शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को राहत दिलाने के लिए संयुक्त व्यापार संघ अजय गुप्ता गुट की बैठक हुई। शील कुंज स्थित सुधीर रस्तोगी के आवास पर हुई बैठक में संगठन के संरक्षक अरुण वशिष्ठ ने व्यापारियों के इस संकट के निदान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का प्रयास किया जाएगा।
कहा व्यापारी, आवास एवं विकास परिषद की गलत नीतियों के कारण उजड़ने की कगार पर पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री से व्यापारियों के पुनर्वास की मांग की जाएगी।
संगठन के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री से दोषी अधिकारियों के खिलाफ एसआइटी का गठन कर अधिकारियों को जेल भेजने, संपत्ति की जांच करने और आय से अधिक संपत्ति प्राप्त होने पर उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की मांग की जाएगी। कहा आज सेंट्रल मार्केट का व्यापारी चौराहे पर पड़े एक मांस के टुकड़े की तरह है, जिसे हर विपक्षी पार्टी के लोग गिद्ध की नजर से देख रहा है।
महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा आज व्यापारी अपनी रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है और कुछ विपक्षी दल के लोग आपदा में अवसर ढूंढने का काम कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिवक्ताओं का गठन कर सुप्रीम कोर्ट में व्यापारियों और निवासियों का पक्ष मजबूती से रखा जा सके।अगर किसी प्रकार के धन की आवश्यकता भी होगी तो हम मेरठ के समस्त व्यापारियों की चौखट तक जाकर उनके लिए धन एकत्रीकरण करने का भी काम करेंगे । पवन मित्तल, अंकित गुप्ता, सत्येंद्र अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, राजीव गोयल, धनंजय कालिया मौजूद रहे।
छटे दिन भी जारी रहा महिलाओं को धरना
कोर्ट के आदेश के बाद आवास विकास द्वारा सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठी सैक्टर दो की महिलाओं को छटे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठी महिलाओं का कहना था उनका धरना तब तक जारी रहेगा जब तक उन्हें कोई राहत नहीं दी जाती है।


No comments:
Post a Comment