सारा अर्जुन ने की रणवीर सिंह की तारीफ
मुंबई। अभिनेत्री सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुये कहा है कि कोई भी कभी उन्हें सह कलाकार के रूप में पीछे नहीं छोड़ पाएगा। धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद, रणवीर सिंह ने भारतीय मनोरंजन उद्योग में अपनी मजबूत पकड़ को और भी पुख्ता कर लिया है।स्क्रीन पर अपनी शानदार अदाकारी के अलावा, उनकी ऑफ-स्क्रीन शख्सियत भी लोगों का दिल जीत रही है। इस फिल्म में उनकी पत्नी यालिना जमाली का किरदार निभाने वाली सारा अर्जुन ने उनके साथ काम करने का अपना अनुभव खुलकर साझा किया। उन्होंने कहा कि कोई भी कभी रणवीर सिंह को को-एक्टर के रूप में पीछे नहीं छोड़ पाएगा। वह सच में मानते हैं कि यह सिर्फ उनकी फिल्म नहीं है, बल्कि सबकी फिल्म है। और वह सिर्फ कलाकारों के साथ ही नहीं, बल्कि तकनीशियनों, स्पॉट बॉयज़ और हर क्रू मेंबर के साथ भी उतनी ही गर्मजोशी और सम्मान से पेश आते हैं। वह कभी भी अपनी सीनियरिटी को श्रेष्ठता के रूप में नहीं दिखाते।


No comments:
Post a Comment