अनीस बज्मी की अगली फिल्म में अक्षय कुमार की वापसी

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आगामी अनटाइटल्ड फिल्म के लिए निर्देशक अनीस बज्मी के साथ हाथ मिलाया है। कॉमेडी-एक्शन फिल्म में अभिनेता के साथ विद्या बालन और राशि खन्ना भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि वे अगले शेड्यूल के लिए केरल जा रहे हैं। अभिनेता ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अभिनेत्री विद्या बालन के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों स्टार्स को प्राइवेट प्लेन में सवार होते देखा जा सकता है। अक्षय और विद्या की केमिस्ट्री वीडियो में साफ झलक रही है, जहां अक्षय, विद्या का हाथ थामकर उन्हें प्लेन के अंदर ले जा रहे हैं।
अभिनेता ने वीडियो के साथ लिखा, "अगला पड़ाव। भगवान की अपनी धरती, खूबसूरत केरल। मैं अनीस बज्मी की अगली फिल्म में चौथी बार शानदार विद्या बालन के साथ काम कर रहा हूं और उम्मीद है कि हमारी जोड़ी का यह लकी चार्म ऐसे ही बना रहे।"
इस फिल्म के जरिए अनीस और अक्षय लंबे अंतराल के बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। इन दोनों ने पहले 'सिंह इज किंग', 'वेलकम' और 'थैंक यू' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts